नहर किनारे बोरे में बंद मिली सफाई कर्मचारी की लाश, मामला हत्या का प्रतीत हो रहा  पुलिस जांच में कर रही 

सोमवार को बिठलापुर गांव के पास नहर में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि शव का ऊपरी हिस्सा बोरे से ढका हुआ था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के अकला गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक सफाई कर्मचारी की लाश नहर किनारे बोरे में बंद हालत में बरामद हुई। मृतक की पहचान विनय वर्मा (40) पुत्र स्व. रामफेर वर्मा के रूप में हुई है, जो हर्रैया ब्लॉक क्षेत्र में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे।
 
जानकारी के अनुसार, सोमवार को बिठलापुर गांव के पास नहर में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि शव का ऊपरी हिस्सा बोरे से ढका हुआ था, जबकि कमर के नीचे का हिस्सा बाहर दिखाई दे रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
 
परिजनों के मुताबिक, विनय वर्मा शनिवार को खेती-बाड़ी के काम से गांव आए थे। रविवार शाम वह बाजार से सब्जी लाकर घर पहुंचे और कुछ देर बाद बाइक लेकर बाहर निकले, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। देर रात तक परिजन उनकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
 
सूचना मिलने पर चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। बाद में स्वर्णिमा सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही मृतक की बाइक भी लापता बताई जा रही है, जिसकी तलाश की जा रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें