नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
स्वास्थ्य ही धन है, स्वास्थ्य के प्रति सभी को सजग रहना चाहिए : शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी
स्वास्थ्य शिविर में लोगों को किया गया जागरूक
सिद्धार्थनगर / राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार के परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने फीता कटकर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा की स्वास्थ्य ही धन है। सभी को जागरूक होकर स्वास्थ्य की रक्षा करना चाहिए। सरकार स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं चला रही है। सभी जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठाए। इस कार्यक्रम के माध्यम से ओरल हेल्थ के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ रजत चौरसिया ने दांतों को सुरक्षित रखने के लिए पान मसाला से दूरी बनाएं रखने की अपील की।
दांत रोग विशेषज्ञ डा अनूप मद्धेशिया ने बताया कि दांतों को सुरक्षित रखना है तो पान मसाला से बिल्कुल दूर रहें।यह दांतों को खराब करने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। इससे कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। सुबह और शाम दो बार टूथ ब्रश करें। मुंह में किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर डाक्टर से परामर्श लें। जिससे समय पर उपचार हो सकें। इस अवसर पर अधीक्षक डॉ एस के पटेल, डॉ अरविंद ,डा अशोक, मनीष पाण्डेय, कृष्ण मोहन पाण्डेय, अशोक , रमेश भास्कर आदि रहे।
siddharthnagar news स्वास्थ्य शिविर सिद्धार्थनगर समाचार ध्रुव कुमार त्रिपाठी Dhruv Kumar Tripathi शिक्षक विधायक खबर Teacher MLC news Health camp India सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उसका बाजार CHC Uska Bazar National Oral Health Programme राष्ट्रीय ओरल हेल्थ कार्यक्रम oral health awareness दांतों की देखभाल dental care tips पान मसाला नुकसान pan masala harmful effects CMO रजत चौरसिया Dr Rajat Chaurasia


Comments