स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर: छात्रों ने सीखी अनुशासन और सेवा का पाठ
अनुशासन को बनाए रखने हेतु जागरूक करते हुए जीवन में इसके महत्व को बताया
सिद्धार्थनगर | शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में चल रहे प्रवेश रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन प्रातः श्रमदान के साथ शिविर संचालित हुआ। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ अरविंद कुमार सिंह ने दूसरे दिन शिविरार्थियों को रोवर्स रेंजर्स के नियमों उद्देश्यों पर चलने हेतू प्रेरित किया। महाविद्यालय रोवर्स रेंजर्स प्रभारी डॉ प्रवीण कुमार जी ने टोली विधि के अनुशासन को बनाए रखने हेतु जागरूक करते हुए जीवन में इसके महत्व को बताया।
शिविर संचालक जिला संगठन आयुक्त स्काउट अमित कुमार शुक्ल ने दूसरे दिन बुधवार को वी पी सिक्स व्यायाम, स्काउटिंग के सेन्स, गेम,पायनियरिगं, प्राथमिक सहायता, सीटी संकेत आदि विधाओं की पूर्ण जानकारी दी। सहायक प्रशिक्षक राम शर्मा ने कल होने वाले टेंट निर्माण हेतु पूर्ण अभ्यास कराया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं समस्त प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
siddharthnagar news सिद्धार्थनगर समाचार Shohratgarh News Siddharthnagar Education News up education news Shivpati PG College शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय Rovers Rangers Training Camp रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर Bharat Scout and Guide UP भारत स्काउट एंड गाइड उत्तर प्रदेश Scout Guide Camp स्काउट गाइड शिविर College Training Camp Prof Arvind Kumar Singh डॉ अरविंद कुमार सिंह Dr Praveen Kumar डॉ प्रवीण कुमार Amit Kumar Shukla Scout अमित कुमार शुक्ल स्काउट


Comments