130 करोड़ साइबर धोखाधड़ी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना स्वरूपनगर व सेन्ट्रल जोन की सर्विलांस टीम द्वारा की गई कार्यवाही

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। धोखाधड़ी के इस प्रकरण में एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पूर्व से संचालित फर्म एवं करंट अकाउंट की डिटेल्स दो व्यक्तियों ने लाभ का लालच देकर प्राप्त कर लीं और उनका दुरुपयोग कर रहे थे। जब उसे संदेह हुआ, तो बैंक अकाउंट चेक करने पर प्रारंभिक तौर पर लगभग ₹35 करोड़ के लेन-देन की जानकारी हुई। विस्तृत जांच में पिछले 9 महीनों में करीब ₹130 करोड़ का ट्रांजेक्शन पाया गया।
 
विवेचना में यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपियों ने पीड़ित के अकाउंट को माध्यम बनाकर विभिन्न कंपनियों से धनराशि मंगाई और बाद में उसे अन्य खातों में ट्रांसफर कर नकद निकासी के माध्यम से दुरुपयोग किया। कई मामलों में फर्जी चेक के उपयोग की भी आशंका है, जिसकी जांच की जा रही है।
 
प्रकरण में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके कब्जे से बड़ी संख्या में चेकबुक, एटीएम कार्ड, कैश काउंटिंग मशीन एवं विभिन्न दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनका परीक्षण जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि धनराशि किन-किन कंपनियों से प्राप्त हुई और आगे किन खातों में ट्रांसफर की गई।
 
दोनों आरोपियों का अब तक कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। एक आरोपी बीकॉम का छात्र है, जबकि दूसरा स्नातक है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें