कानपुर किडनी कांड का मास्टरमाइंड रोहित तिवारी पुलिस गिरफ्त में, आहुजा अस्पताल में कराता था आप्रेशन

वह अवैध किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट का मास्टरमाइंड था

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। रावतपुर पुलिस और सर्विलांस टीम ने कानपुर किडनी कांड के मास्टरमाइंड रोहित तिवारी को आज रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। रोहित तिवारी इस सिंडिकेट का मुख्य कर्ताधर्ता था। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस एम कासिम आबिदी ने बताया कि थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित प्रकरण में रोहित तिवारी, निवासी बिलग्राम (हरदोई) व ₹25,000 का इनामिया अभियुक्त, को थाना रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह अवैध किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट का मास्टरमाइंड था। 
 
पूछताछ में सामने आया कि वह मेरठ की टीम (रोहित मुदगल, डॉक्टर अली, अफज़ल) के संपर्क में रहकर उन्हें कानपुर बुलाता था और विभिन्न अस्पतालों में ऑपरेशन कराता था। वह 12वीं पास है, लेकिन खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह करता था और पूरे नेटवर्क—टीम, अस्पताल, डोनर व रिसीपिएंट—का संचालन करता था। उसने 30 से अधिक ऑपरेशन कराने की बात स्वीकार की है। उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है। कानपुर में शिवम अग्रवाल उसका मुख्य सहयोगी था। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों के प्रयास जारी हैं तथा जांच प्रचलित है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें