स्कूल चलो अभियान की  निकाली जागरूकता रैली

अपने परिवार के 6  से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम  विद्यालयों में अवश्य लिखवाएं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर - खुनियांव विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नवेल में शिक्षण सत्र के प्रथम चरण में गुरुवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया।
 
कंपोजिट विद्यालय नवेल में खण्ड शिक्षा अधिकारी  महेन्द्र कुमार  ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान  शिक्षक अभिभावकों से अपील कर रहे थे कि अपने परिवार के 6  से 14 वर्ष तक के बच्चों के नाम  विद्यालयों में अवश्य लिखवाएं।
 
इस अवसर पर लालबहादुर नोडल गौरडीह,उमेश चंद्र सहित  शिक्षक , अभिभावक एवं विद्यालय की छात्र, छात्राएं उपस्थित रही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें