विद्यालय में हुई नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुवात,छात्रों का तिलक लगाकर किया अभिनन्दन

नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुवात हो गयी है।नए शैक्षिक सत्र के प्रारम्भ के अवसर पर विद्यालयों में छात्रों व शिक्षकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला।

Abhinav Shukla Picture
Published On

नवीन शैक्षिक सत्र की शुरुवात हो गयी है।नए शैक्षिक सत्र के प्रारम्भ के अवसर पर विद्यालयों में छात्रों व शिक्षकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिला।छात्र नई कक्षाओं में प्रवेश पाकर चहकते दिखाई दिए वहीं शिक्षकों ने नवीन नामांकन के लिए गांव में नामांकन रैली निकाली व नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत किया गया।
 
नवीन सत्र के आगाज के अवसर पर अभोली ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामचंदरपुर में शिक्षकों द्वारा छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया तथा विद्यालय में नवीन नामांकन के लिए गांव में शिक्षकों व छात्रों द्वारा स्कूल चलो अभियान के बैनर व पोस्टर के साथ प्रेरक बोधवाक्यों की उद्घोषणा कर बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने हेतु प्रेरित किया गया।शिक्षण सत्र की शुरुवात के सुअवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश यादव द्वारा बच्चों को निशुल्क पाठ्यपुस्तको का वितरण किया गया।
 
खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री शिवम पांडेय के निर्देशानुसार समस्त विद्यालयों में नवारम्भ उत्सव मनाया जा रहा है उन्होंने बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने को प्रेरित किया और प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए उन्हें क्षेत्र के मेधावी प्रतियोगियों की तरह विद्यालय व शिक्षकों का नाम रौशन करने को कहा।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक सन्तोष कुमार सिंह ने बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय आने के लिए निर्देशित किया।शिक्षक जगदीश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा छात्रों को नवीन पुस्तकों के पाठ्यक्रम से परिचित कराया गया।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टॉफ अशोक कुमार,राजू जायसवाल उपस्थित रहे।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार