धारदार हथियार से वृद्ध चौकीदार की हत्या, सनसनी
सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची
नैनी, प्रयागराज। नैनी कोतवाली क्षेत्र के धनुहा गांव में बृहस्पतिवार की देर रात कुछ लोगों ने धारदार हथियार से वृद्ध चौकीदार की निर्दयता पूर्वक हत्या कर दी । सुबह खून से लत पथ उसका शव देखकर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार नैनी थाना क्षेत्र के मोहब्बत गंज ठकुरी का पुरवा निवासी राजबहादुर निषाद धनुहा गांव में किराए पर जमीन लेकर गिट्टी बालू का व्यवसाय करते हैं।
उनके यहां गांव के ही (75) वर्षीय हजारी लाल भारतीया पुत्र मुन्नीलाल भारतीया रात में चौकीदारी का काम करते थे। बताते हैं, कि बृहस्पतिवार की रात मैं वह घर से खाना खाकर वहां सोने के लिए पहुंचे। सुबह उनका शव खून से लथ पथ पड़ा देख गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना इलाकाई पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ करते हुए शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना में मृतक के पुत्र सोनू भारतीया की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के गले और मुंह पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान साफ देखे जा रहे हैं। घटना के बाबत एक बातचीत में इंस्पेक्टर नैनी ब्रिज किशोर गौतम का कहना है, कि हत्या का कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
prayagraj breaking news up crime news hindi news update Swatantra Prabhat Lucknow UP Police Action Prayagraj Crime Update Law and Order UP crime news india local crime news police investigation Prayagraj नैनी प्रयागराज हत्या naini prayagraj murder news वृद्ध चौकीदार हत्या watchman murder prayagraj dhanua village crime news sharp weapon murder case naini kotwali incident village murder case up murder case hindi news prayagraj latest crime


Comments