जनपद अमेठी में आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया स्वच्छ व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई

कुल 34 आबकारी दुकानों को ई-लाटरी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया आवंटित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अमेठी। जनपद में आज 34 आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई। कलेक्ट्रेट सभागार में  जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, आबकारी आयुक्त द्वारा नामित सहायक आबकारी आयुक्त एके राय, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अर्पित गुप्ता की उपस्थिति में आबकारी दुकानों की ई-लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
 
इस अवसर पर आवेदकगण भी मौजूद रहे। जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार आर्य ने बताया कि जनपद अमेठी में रिक्त कुल 36 दुकानों के सापेक्ष कुल 1604 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें 22 देशी दुकानों के लिए 955 आवेदन, 9 कंपोजिट दुकानों के लिए 646 आवेदन तथा 5 भांग की दुकानों के लिए 3 आवेदन प्राप्त हुए थे, 2 भांग की दुकानों पर कोई भी आवेदन प्राप्त न होने के कारण दुकानें अभी रिक्त हैं। कुल 34 दुकानों का आज ई-लॉटरी की प्रक्रिया के माध्यम से स्वच्छ एवं पारदर्शी तरीके से आवंटन किया गया। 

About The Author

Post Comments

Comments