हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम जयंती

उन्होंने सन 1971 में भारत-पाकिस्तान से युद्ध में भारतीय रक्षामंत्री की भूमिका निभाई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

अम्बेडकरनगर। भारत के पूर्व उपप्रधान मंत्री एवं रक्षा मंत्री जैसे अनेक पदों पर सरकार मे रह चुके बाबू जगजीवन राम जी की जयंती बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ जनता कल्याण संस्थान  सेहरा जलालपुर परिसर में मनाई गई। बाबू जगजीवन राम की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे माध्यमिक शिक्षा परिषद अम्बेडकरनगर के अध्यक्ष एवं जनता इण्टर कालेज महरुआ के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी का जन्म 5 अप्रैल 1908 में  बिहार प्रदेश में हुआ था उन्होंने भारत के उपप्रधानमंत्री एवं श्रममंत्री जैसे कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों की भूमिका निभाई। उन्होंने सन 1971 में भारत-पाकिस्तान से युद्ध में भारतीय रक्षामंत्री की भूमिका निभाई।
 
हर्षोल्लास के साथ मनाई गई पूर्व उप प्रधानमंत्री जगजीवन राम जयंती
 
जनता कल्याण संस्थान परिसर सेहरा जलालपुर में कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी द‌याराम दुबे ने किया कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक बेसिक शिक्षा परिषद दुखहरन प्रजापति एवं विशिष्ठ अतिथि शेष कुमार सिंह रहे। सभी अतिथियों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष विनोद सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर किया गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता मे चयनित भवानी प्रसाद सिंह आई टी आई के पांच छात्रों बॉबी, आदर्श, सूरज, आदित्य एवं शिवा को मुख्य अतिथि के हाथ से पुरस्कार वितरित किया गया। कार्यक्रम में सूचना विभाग में पंजीकृत लोक कलाकार महेंद्र द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्र‌मो के जरिए उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। जनता कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में परशुराम सिंह, उमाकान्त सिंह, रविकान्त सिंह, आलोक सिंह, अमित सिंह,अशोक कुमार, पूनम यादव, मीना गौड़ सहित सैकडो लोगों ने प्रतिभाग किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें