नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
अवैध विद्यालय ऑक्सफोर्ड एकेडमी का संचालन बन्द कराना जिला प्रशासन के लिए बना चुनौती
BEO व BSA की मिलीभगत से 04 सटर वाले कमरे में अवैध विद्यालय ऑक्सफोर्ड एकेडमी के संचालन का एक वर्ष पूर्ण अवैध विद्यालयों के संचालन को रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने जिले में नियुक्त किया है मजिस्ट्रेट
बस्ती। बस्ती जिलेके कप्तानगंज विकासखण्ड कप्तानगंज के अन्तर्गत ग्राम पंचायत गोपियापार में नगर रोड पर स्थित अवैध विद्यालय ऑक्सफोर्ड एकेडमी का धड़ल्ले से संचालन हो रहा है और BEO व BSA के सहयोग से अवैध विद्यालय आक्सफोर्ड का एक वर्ष पूर्ण हो चुका है एवं दूसरे वर्ष का संचालन शुरू हो गया है । अवैध विद्यालय ऑक्सफोर्ड एकेडमी के संचालन में खण्ड शिक्षा अधिकारी ( BEO ) प्रभात कुमार श्रीवास्तव अहम भूमिका निभा रहे हैं और अवैध विद्यालय का संचालन कराकर वाह-वाही लूट रहे है । खण्ड शिक्षा अधिकारी ( BEO ) प्रभात कुमार श्रीवास्तव अपने भ्रष्टाचार के जाल में बेसिक शिक्षा अधिकारी ( BSA ) अनूप कुमार तिवारी को भी फंसाये हुए हैं।
सूत्रों की माने तो अवैध विद्यालय ऑक्सफोर्ड एकेडमी से प्रतिमाह अवैध वसूली शिक्षा विभाग कर रहा है । अवैध वसूली के चलते शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी अवैध विद्यालय ऑक्सफोर्ड एकेडमी के खिलाफ कार्रवाई करने से कन्नी काट रहे है। अवैध विद्यालय ऑक्सफोर्ड एकेडमी गोपियापार के संचालन को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार खबरें वायरल हो रही है और सम्मानित समाचार पत्रों में खबर भी प्रकाशित हो चुकी है लेकिन शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद में मस्त हैं ।
प्रदेश सरकार ने BEO व BSA के अलावा अवैध विद्यालयों को बन्द कराने के लिए मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया है लेकिन नियुक्त मजिस्ट्रेट भी कागज में अवैध विद्यालयों पर कार्यवाही कर रहे हैं और उल्टी सीधी रिपोर्ट शासन को प्रेषित कर रहे हैं जिससे प्रदेश सरकार की साफ - सुथरी छवि धूमिल हो रही है और प्रदेश की मंशा पर पानी फिर रहा है। बड़ा सवाल यह है कि प्रदेश सरकार के कड़े निर्देश के बाद भी नये वित्तीय वर्ष 2025 में ग्राम पंचायत गोपियापार में ऑक्सफोर्ड एकेडेमी अवैध विद्यालय कैसे खुल गया ? जिसको लेकर जिले में तरह - तरह की चर्चाएं चल रही है । अब देखना यह है कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से संचालित ऑक्सफोर्ड एकेडमी स्कूल पर क्या कार्यवाही की जाती है ?
स्वतंत्र प्रभात बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती बस्ती अवैध विद्यालय मामला ऑक्सफोर्ड एकेडमी गोपियापार कप्तानगंज शिक्षा विभाग विवाद BEO BSA मिलीभगत आरोप अवैध स्कूल संचालन बस्ती शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार गोपियापार स्कूल विवाद अवैध विद्यालय जांच जिला प्रशासन कार्रवाई शिक्षा व्यवस्था उत्तर प्रदेश सरकारी निर्देश अवैध स्कूल Oxford Academy illegal school Basti education department controversy Illegal school operation UP BEO BSA corruption allegation District administration action Education department negligence India


Comments