अंतर्राज्यीय गोवंश तस्करी गिरोह का विण्ढमगंज पुलिस ने किया भंडाफोड़, 03 अभियुक्त गिरफ्तार

जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जनपद पुलिस का लगातार अभियान जारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष विण्ढमगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई। विण्ढमगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 06.04.2026 को बगरवा मोड़, करहिया से 03 अंतर्राज्यीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 18 गाय एवं 01 बछिया बरामद किया गया।

IMG-20260407-WA0093

इस संबंध में थाना विण्ढमगंज पर मु0अ0सं0 38/2026 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

वार्ड 47 की विद्युत समस्याओं को लेकर संजय श्रीवास्तव ने महापौर को सौंपा ज्ञापन Read More वार्ड 47 की विद्युत समस्याओं को लेकर संजय श्रीवास्तव ने महापौर को सौंपा ज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हमलोग गोवंशो को जंगल से पकड़ कर और ग्राम भैसौड़ा, खड़हरा, ओबरा से ग्रामीणो से कम पैसे में खरीद कर कर बग्घा नाला होते हुये गुरमुरा से कनहर नदी होते हुये जंगल के रास्ते करहिया होते हुये धीचोरवा से कुड़वा होते हुये जंगल के रास्ते नगर ऊँटारी झारखण्ड ले जाते है, जहां से वध हेतु बिहार ले जाया जाता है।गिरफ्तार अभियुक्तगण -महबूब अंसारी पुत्र ऐमु उद्दीन अंसारी, बाल गोविन्द गुप्ता पुत्र स्व0 बेगू गुप्ता, नरेश राम पुत्र स्व0 पंचू राम(समस्त निवासीगण – बीरबल, थाना धूरकी, जनपद गढ़वा, झारखण्ड) । 

अधूरी सड़क निर्माण के कारण पलटा टिपर, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी Read More अधूरी सड़क निर्माण के कारण पलटा टिपर, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

अभियुक्तगणों के पास से18 गाय एवं 01 बछिया, 2 मोबाइल फोन, 01 लोहे का चापड़। वांछित अभियुक्तगण-राम दयाल यादव पुत्र बैजनाथ यादव निवासी करमसार, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र, शकील अंसारी पुत्र स्व0 लतीफ उर्फ मौलबी निवासी बीरबल, थाना धूरकी, जनपद गढ़वा (झारखण्ड),मेराज अंसारी पुत्र अज्ञात निवासी चेचरिया, थाना नगर ऊंटारी, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) । 

सार्वजनिक शौचालय के पास कूड़े का अंबार, लोगों में नाराजगी Read More सार्वजनिक शौचालय के पास कूड़े का अंबार, लोगों में नाराजगी

आपराधिक इतिहास अभियुक्त महबूब अंसारी -मु0अ0सं0 -105/2024 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 27/25 धारा 3(1)गैगेस्टर एक्ट थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 06/2019 धारा 3/5क/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 थाना विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 शिव कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विण्ढमगंज जनपद सोनभद्र, हे0का0 सियाराम सिंह , का0 भूपेन्द्र पाण्डेय , हे0का0 बृजराज यादव (वाहन चालक) शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें