दहेज हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया घेराव
बस्ती जिले की पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं जिंदा जलाने वाले पति और उसके मन की गिरफ्तारी तो हो गए लेकिन सहयोगी भाई और बहन की गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है या पुलिस कर नहीं रही है घटनाएं बढ़ रही है बस्ती जिले में
बस्ती। बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र ग्राम चौगढ़वा दहेज हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया घेरावजम कर किया गया नारेबाजी, पुलिस कर्मियों और महिलाओं से हुआ नोक झोक , इस संबंध में co हरैया से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने मोबाइल नहीं उठाई कहीं ना कहीं सिस्टम की कमी के कारण क्षेत्र में घटनाएं ज्यादा हो रही है उसे पर कार्रवाई न होने से अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।
बस्ती जिले में छावनी थाना क्षेत्र में आए दिन महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं छावनी पुलिस अपराध रोकने में पूरी तरह फेल नजर आ रही है, आए दिन महिलाओं संबंधी अपराध छावनी क्षेत्र में बढ़ रहे हैं, ताजा मामला छावनी थाना क्षेत्र के चौगडवा गांव का है जहां 30 वर्षीय महिला सीमा की जलकर दहेज लोभियों द्वारा हत्या कर लाश को छुपाने का प्रयास किया गया पहले बाद में पुलिस के डर के नाते लोगों को दिखाने के लिए दहेज लॉबियों द्वारा गाड़ी में लादकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज लेकर जाएगा जहां डॉक्टरों ने तुरंत लाश को देखते ही मृतक घोषित कर दिया गया, मौके पर लखनऊ पुलिस द्वारा लाश को पीएम कराया गया और बस्ती पुलिस को सूचना दी गई।
मृतिका सीमा के पिता ने रो-रो कर बताया कि मेरी बेटी का दहेज लोभियों द्वारा उनके घर के लोग बार-बार दहेज के लिए मरते-पटाते थे और या दबाव डालते थे कि अपने घर से दहेज लेकर आओ नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे जबकि मेरी बेटी की एक बच्ची भी 4 साल की है बच्ची ने पूरा घटनाक्रम देखा कि 4 अप्रैल को रात लगभग 11:00 बजे पापा और सारे लोग मिलकर मम्मी के ऊपर तेल डालकर घर के अंदर आग लगा दिए जिससे मम्मी पूरी तरह जल गई और मम्मी वहीं जमीन पर गिर गई और मर गई।
मेरी बेटी की घर वाले मुझे सूचना नहीं दिए गांव के कुछ लोगों से मुझे जानकारी मिली कि आपकी बेटी को जलाकर मार डाले हैं मौके पर हम लोग जब पहुंचे तो घर पर पुलिस पहुंची थी और पुलिस को तहरी लिखकर हम लोग दिए लेकिन आरोपियों छावनी थाने पर दबाव होने के नाते अभी तक गिरफ्तारी सबकी नहीं हो पाई है जिसको लेकर आज हम लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करने आए थे।
कप्तान साहब हम लोगों से मिले नहीं वहीं 6 अप्रैल को विशेश्वरगंज बाजार में दुबौलिया थाना अध्यक्ष छावनी थाना अध्यक्ष और सीईओ हरिया द्वारा हम लोगों को लिखित आश्वासन दिया गया कि मुलजिम को हम लोग 24 घंटे में गिरफ्तार कर लेंगे लेकिन पुलिस द्वारा लिखित कागज हम लोगों को दिया गया इसके बावजूद भी पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है ,।
तत्काल अगर हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हम लोग जिला अधिकारी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठेंगे वहीं जब इस संबंध में हरिया को के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया कि इस संबंध में क्या कार्रवाई की जा रही है तो को हराया ने फोन नहीं उठाया ना किसी प्रकार का अभी ठोस कार्रवाई हुई फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मुकदमा लिखकर दो लोगों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा है जबकि इस पूरे घटना करम में पिता ने द्वारा बताया गया कि हम लोग 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कारया हैं अभी तक सिर्फ पुलिस ने दो लोगों की गिरफ्तारी की है शेष की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है
स्वतंत्र प्रभात पुलिस कार्यशैली पर सवाल कानून व्यवस्था बस्ती बस्ती दहेज हत्या मामला छावनी थाना दहेज हत्या पुलिस अधीक्षक कार्यालय घेराव दहेज हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी महिला हत्या बस्ती चौगढ़वा गांव घटना महिला अपराध उत्तर प्रदेश दहेज प्रताड़ना केस परिवार का प्रदर्शन बस्ती पुलिस जांच कार्रवाई Dowry death case Basti Chhawani police case SP office protest Women crime Uttar Pradesh Dowry murder investigation Police action demand India


Comments