अनपरा पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध जनपद पुलिस का लगातार अभियान जारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद / उत्तर प्रदेश -

सोमवार दिनांक 06.04.2026 को अनपरा पुलिस द्वारा न्यायालय से संबंधित लंबित वारण्टों के अनुपालन में प्रभावी कार्यवाही करते हुए मु0नं0- 1770/2007 राज्य बनाम रिवल यादव व अन्य, धारा 406, 467, 471, 120बी भा.दं.सं. से संबंधित 02 नफर वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यालायल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण दयाशंकर पुत्र गम्भीर निवासी औड़ी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, कालिका प्रसाद खरवार पुत्र कन्हई खरवार निवासी खजुरी थाना अनपरा जनपद सोनभद्र। 

उक्त दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सोनभद्र पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान निरंतर जारी है।

बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल Read More बस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें