स्टेडियम भदोही के क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य बने मैन ऑफ मैच

रविवार का फाइनल मैच स्टेडियम भदोही एवं आत्रेय  एकेडमी के बीच हुआ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रतापगढ़ में समर वेकेशन कप 2026 का फाइनल मैच रविवार को स्टेडियम भदोही और आत्रेय एकेडमी के बीच हुआ,जिसमें भदोही की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। फाइनल मैच की मुख्य अतिथि क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती पूनम लता राज एवं पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी आदित्य शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अनुज प्रताप सिंह एडवोकेट रहे। रविवार का फाइनल मैच स्टेडियम भदोही एवं आत्रेय  एकेडमी के बीच हुआ,जिसमें आत्रेय एकेडमी  ने 16.4 ओवर में 102 रन बनाकर 10 विकेट खो दिया।
 
आत्रेय एकेडमी की तरफ से अमन वर्मा ने 24 रन श्रीरमन ने 18 रन बनाए। स्टेडियम भदोही की तरफ से नितेश और आदित्य ने 3 विकेट लिया। जवाब में उतरी स्टेडियम भदोही की टीम ने मैच 17.4 ओवर में 106 रन 6 विकेट खोकर जीत लिया।स्टेडियम भदोही की तरफ से अंकित सरोज ने 22 रन और आदित्य ने 17 रन बनाए।आत्रेय एकेडमी की तरफ से श्री रमन शुक्ला ने 3 विकेट आर्यन ने 2 विकेट लिए।इस मैच के मैन ऑफ डी मैच स्टेडियम भदोही के खिलाड़ी आदित्य रहे। मैच के निर्णायक अंशू सरोज और हितेश यादव रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें