नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
स्कूल चलो अभियान” के तहत करछना क्षेत्र में जागरूकता रैली
ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया
ब्यूरो प्रयागराज करछना- शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ने के उद्देश्य से करछना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा “स्कूल चलो अभियान” के अंतर्गत एक भव्य रैली का आयोजन किसेया गया। इस रैली में बच्चों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया।
रैली की शुरुआत संबंधित प्राथमिक विद्यालय परिसर से हुई, जिसमें बच्चों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “बेटी पढ़ाओ, देश बढ़ाओ”, “हर बच्चा स्कूल जाए” जैसे प्रेरणादायक नारे लगाए। रैली गांव के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां ग्रामीणों ने बच्चों के उत्साह का स्वागत किया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन विद्यालय में अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बन सकता है और समाज का समग्र विकास संभव है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि “स्कूल चलो अभियान” का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी मिल सकता है जब बच्चे नियमित रूप से विद्यालय आएं। रैली के समापन पर सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने शिक्षा के प्रसार हेतु सतत प्रयास करने का संकल्प लिया।
prayagraj news swatantra prabhat news up education news Basic Shiksha Prayagraj Government School Program School Chalo Abhiyan School Enrollment Campaign Karchana Prayagraj Education Awareness Rally Primary School Rally Beti Padhao Desh Badhao Student Awareness Rally Education Campaign UP Karchana School News School Chalo Rally Prayagraj


Comments