मदरसा बेबीज़ स्टडी शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का किया गया आयोजन 

मदरसा बेबीज़ स्टडी बिसवां में बुधवार शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मौलाना एख़लाक़ कासमी ने की।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बिसवां(सीतापुर)
 
मदरसा बेबीज़ स्टडी बिसवां में बुधवार शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मौलाना एख़लाक़ कासमी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् हाजी असलम उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन रविश अनवर ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व पर रोशनी डालते हुए अभिभावकों से अपील की वह अपने बच्चों को बेहतर और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करें।
 
कार्यक्रम में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इमाम मौलाना अख़लाक़ कासमी ने संगोष्ठी में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश और समाज के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं । उनको हल करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षित और जागरूक होना जरूरी है। बिना शिक्षा के इंसान न तो धर्म को समझ सकता है और ना संसार को। शिक्षाविद् हाजी असलम ने अपने संबोधन में कहा की सभी अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक और संवेदनशील रहें। बच्चों की प्राथमिक शिक्षा पूरी तरह से माता-पिता की कोशिशों पर निर्भर है। जो मां-बाप अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान रखते हैं उनके बच्चे मेघावी और होनहार सिद्ध होते हैं।
 
नगर पालिका परिषद बिसवां के पूर्व सभासद डाक्टर अहमद अली अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश और समाज की आधी आबादी महिलाओं की है इसलिए उनका शिक्षित होना ही  काफी नहीं है,बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त करना आवश्यक है। क्योंकि जब मां शिक्षित और योग्य होगी तो अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर अच्छा नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। संगोष्ठी में शायर डाक्टर कफ़ील बिसवानी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से शिक्षा का महत्व बयान किया।
 
इस मौके पर मो० रिजवान सिद्दीकी ,शिक्षिका अतिया परवीन,रजिया बेगम,सायमा परवीन और कहकशा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में दो दर्जन से भी अधिक मेघावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के संयोजक अर्श अनवर ने अतिथियों और अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।

About The Author

Post Comments

Comments