चोरी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

ओबरा / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में जनपद में चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ओबरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

 दिनांक 27.03.2026 को उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 52/2026 धारा 331(4), 305(क), 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त को त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रातः लगभग 05:45 बजे डिग्री कॉलेज के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान ओमप्रकाश उर्फ छोटू हरिजन पुत्र राकेश उर्फ राम प्यारे हरिजन (उम्र लगभग 20 वर्ष) निवासी डिग्री कॉलेज के सामने, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है।

जिलाधिकारी ने सलखन फॉसिल्स पार्क का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुदृढ करने के दिये निर्देश Read More जिलाधिकारी ने सलखन फॉसिल्स पार्क का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुदृढ करने के दिये निर्देश

अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 स्मार्ट घड़ी (ब्लैक) बरामद की गई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय भेजा गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह, चौकी प्रभारी कस्बा ओबरा , हे0का0 संतोष पटेल शामिल रहे।

बैसवार  समाज ने किया लोगों को  सम्मानित, किया अखिल भारतीय बैसवार महासंघ का गठन Read More बैसवार समाज ने किया लोगों को सम्मानित, किया अखिल भारतीय बैसवार महासंघ का गठन

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें