पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी

इस फैसले से देश में ईंधन की कीमतों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज- सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में बड़ी कटौती की है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये कर दी गई है, जबकि डीजल पर यह ड्यूटी 10 रुपये से घटाकर पूरी तरह शून्य कर दी गई है। इस फैसले से देश में ईंधन की कीमतों में कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का सीधा असर कच्चे तेल की सप्लाई पर पड़ा है। सप्लाई बाधित होने से कच्चा तेल महंगा हो गया, जिससे भारत की फ्यूल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ गया। इसी बीच नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए। हालांकि राज्यों के VAT और अन्य टैक्स के चलते यह बढ़ोतरी कुछ जगहों पर 5.30 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच सकती है।देशभर में नायरा एनर्जी के 1,02,075 पेट्रोल पंपों में से 6,967 पंप संचालित हैं।

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अभी तक सामान्य पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव नहीं किया है, लेकिन प्रीमियम और इंडस्ट्रियल कैटेगरी में कीमतें बढ़ाई गई हैं।दिल्ली में प्रीमियम 95-ऑक्टेन पेट्रोल 99.89 रुपये से बढ़कर 101.89 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, बल्क या इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत 87.67 रुपये से बढ़कर 109.59 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है।देश के लगभग 90% फ्यूल मार्केट पर इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम जैसी सरकारी कंपनियों का कब्जा है।

शुक्रवार के शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका द्वारा ईरान के एनर्जी प्लांट्स पर हमले 10 दिनों के लिए रोकने की घोषणा के बाद बाजार में राहत दिखी। ब्रेंट फ्यूचर्स 0.8% गिरकर 107.11 डॉलर प्रति बैरल और U.S. वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 0.88% गिरकर 93.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। हालांकि एक दिन पहले ही इन कीमतों में क्रमशः 5.7% और 4.6% की तेज बढ़त देखी गई थी।

बलिया में पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात: देवरानी ने जेठानी पर उंडेला खौलता पानी Read More बलिया में पारिवारिक विवाद बना खौफनाक वारदात: देवरानी ने जेठानी पर उंडेला खौलता पानी

About The Author

Post Comments

Comments