जिला कारागार सोनभद्र का औचक निरीक्षण, बंदियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु कड़े निर्देश

बंदियों को समय समय पर मेडिकल चेकअप कराने के निर्देश - जनपद न्यायाधीश

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा जिला कारागार का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ बंदियों की कानूनी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना गया। प्रातः कालीन गणना के अनुसार, कारागार में बंदियों की कुल संख्या 756 दर्ज की गई, जिसका विवरण निम्नवत है।सिद्धदोष पुरुष बंदी 159, विचाराधीन पुरुष बंदी 557, सिद्धदोष महिला बंदी 04, विचाराधीन महिला बंदी 36, निरीक्षण के दौरान जनपद न्यायाधीश ने प्रत्येक बैरक का भ्रमण किया और बंदियों से संवाद किया।

उन्होंने विशेष रूप से पूछा कि क्या उनके पास मामलों की पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध हैं। जिन बंदियों के पास अपना अधिवक्ता नहीं है, उन्हें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। जमानत, पेशी की तारीख और सरकारी अधिवक्ता से संबंधित शिकायतों पर न्यायाधीश महोदय ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ईद-उल-फितर के अवसर पर  पुलिस अधीक्षक  ने किया जनपद में नमाज ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, दिये कड़े निर्देश Read More ईद-उल-फितर के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने किया जनपद में नमाज ड्यूटी एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण, दिये कड़े निर्देश

बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी को देखते हुए जेल प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मच्छरों के प्रकोप और गर्मी से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि बंदियों का समय-समय पर मेडिकल चेकअप कराया जाए। यदि कोई बंदी अस्वस्थ दिखे, तो तत्काल कारागार चिकित्सक को सूचित किया जाए। जिला कारागार अस्पताल की साफ-सफाई जांची गई और वहां भर्ती बंदियों से दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली गई।

सामाजिक पूँजी’ से बदली गाँव की तस्वीर, सोशल  कैपिटल क्रेडिड्स कार्यक्रम का सफल समापन, प्रतिभागियों को किया सम्मानित Read More सामाजिक पूँजी’ से बदली गाँव की तस्वीर, सोशल कैपिटल क्रेडिड्स कार्यक्रम का सफल समापन, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

विजिटर बोर्ड द्वारा जेल की पाकशाला (किचन) का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि। भोजनालय में रोशनी और हवा के लिए पर्याप्त वेंटिलेशन मौजूद है। भोजन तैयार करने वाली टीम में सभी जाति और धर्म के बंदी शामिल हैं, जो सामाजिक समरसता का उदाहरण है। जेल प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए कि जाति, धर्म, लिंग या दिव्यांगता के आधार पर किसी भी बंदी के साथ कोई भेदभाव न हो। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राहुल, प्रभारी जेलर शशांक पटेल, कारागार चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार, डिप्टी जेलर गंगा प्रसाद यादव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा साझा की गई है।

ख़जनी में भट्ठा मालिकों की मनमानी से ‘मौत का रास्ता’ बना कटघर-बिगही मार्ग, कीचड़ में फिसलकर कई घायल Read More ख़जनी में भट्ठा मालिकों की मनमानी से ‘मौत का रास्ता’ बना कटघर-बिगही मार्ग, कीचड़ में फिसलकर कई घायल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें