अब बलिया में भिखारी बाबा करवाएंगे विराट रुद्र महायज्ञ, 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित

19 अप्रैल को निकलेगी कलश यात्रा, कलश स्थापना के बाद यज्ञ होगी शुरू

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

बलिया जिला अंतर्गत रसड़ा तहसील के सिसवार कला गांव में अब सोनभद्र के भिखारी बाबा करवाएंगे विराट रुद्र महायज्ञ। विराट रूद्र महायज्ञ के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित कर दिया गया। 19 अप्रैल को कलश यात्रा निकलेगी और कलश स्थापना के बाद यज्ञ शुरू होगी। यज्ञ की पूर्णाहुति 23 अप्रैल को विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगी।

बता दें कि भिक्षुक भिखारी, जंगली दास, रमाशंकर गिरी जी महाराज की देखरेख में यह यज्ञ हो रही है। आचार्य मंटू पांडेय के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 51 फीट ऊंचा धर्मध्वज स्थापित किया गया है। 

सड़क हादसे में युवक की मौत, मामला दर्ज  Read More सड़क हादसे में युवक की मौत, मामला दर्ज 

भिखारी बाबा ने बताया कि मुख्य यजमान जनार्दन सिंह व विनोद सिंह हैं। 19 अप्रैल को कलश यात्रा निकलेगी और कलश स्थापना के बाद विराट रूद्र महायज्ञ शुरू होगी। 20 अप्रैल को वेदी पूजन एवं जलाधिवास, 21 अप्रैल को रामभक्त संकटमोचन हनुमानजी, भगवान राम जी, माता सीता जी व लक्ष्मण जी, शिव जी, माता पार्वती जी, कार्तिकेय जी, गणेश जी व नंदी जी की मूर्ति का अभिषेक, 22 अप्रैल को शोभा एवं मूर्ति का श्रृंगार व शोभा यात्रा निकलेगी व 23 अप्रैल को मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा, हवन-पूजन के साथ यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।

एस आर एनअस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए। Read More एस आर एनअस्पताल के ICU में लगी आग, समय रहते सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए।

अंतिम दिन विशाल भंडारा चलेगा। मुख्य पुरोहित राजकिशोर दास जी महाराज द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। प्रतिदिन सायंकाल अयोध्या से पधारे आचार्य राघवेंद्र की कथा होगी। प्रधान सेवक सुबोध ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगो के पहुचने का आग्रह किया है।

वांछित अपराधी अमित पाण्डेय उर्फ नन्हके गिरफ्तार, 13 मुकदमों में रहा है शामिल। Read More वांछित अपराधी अमित पाण्डेय उर्फ नन्हके गिरफ्तार, 13 मुकदमों में रहा है शामिल।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार