शंकरगढ़ थानाध्यक्ष यशपाल सिंह बने डिप्टी एसपी, विभागीय प्रमोशन में मिली  जिम्मेदारी।

पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर हुए विभागीय प्रमोशन के तहत थाना शंकरगढ़ के वर्तमान  प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को डिप्टी एसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नति मिली है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

ब्यूरो प्रयागराज।पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर हुए विभागीय प्रमोशन के तहत थाना शंकरगढ़ के वर्तमान  प्रभारी निरीक्षक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर यशपाल सिंह को डिप्टी एसपी (उप पुलिस अधीक्षक) पद पर पदोन्नति मिली है। इस उपलब्धि से स्थानीय पुलिस महकमे और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भर में लगभग 109 पुलिस निरीक्षकों को पदोन्नत किया गया है, जिनमें शंकरगढ़ थानाध्यक्ष यशपाल सिंह का नाम  शामिल है। उनके प्रमोशन की  मिलते ही सहकर्मियों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर दौड़ गई ।उन्हें बधाइयां देने वालों का फोन और थाने पर ताता लग गया,
 
 
यशपाल सिंह अपने कार्यकाल के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता से बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए जाने जाते  हैं। शंकरगढ़ क्षेत्र में उनकी कार्यशैली को सराहा गया और कई मामलों के सफल निस्तारण से उन्होंने अपनी कार्यकुशलता साबित की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यशपाल सिंह ने अपने कार्यकाल में निष्पक्ष और सख्त छवि बनाई, जिससे अपराधियों में भय और आम जनता में विश्वास का माहौल कायम हुआ।
 
जनपद प्रयाग राज में वे फूलपुर झूसी नबावगंज तथा नैनी थानों में भी अपने तैनाती के समय अपने कार्य प्रणाली और सख्त छवि वाले अधिकारी माने जाते रहे।अब डिप्टी एसपी के रूप में उनकी नई जिम्मेदारी और भी महत्वपूर्ण होगी। उम्मीद की जा रही है कि वे अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर नई भूमिका में भी बेहतर कार्य करेंगे।
 
पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी इस प्रमोशन को उनकी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट सेवा का परिणाम बताया है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments