एडीसीओ सदर ने किया वैनी शाखा के नौडीहा शाखा पर गबन के मामले में समिति के अभिलेखों की जाँच, दिये संबंधित को कड़े निर्देश

वैनी शाखा पर एडीसीओ सदर ने किया पार्किंग एकाउंट का परीक्षण

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

नगवाँ/ सोनभद्र-

सहायक आयुक्त सहकारिता सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने वैनी शाखा मे नौडीहा बीपैक्स मे गबन की विशिष्ट आडिट के संबंध में समिति के अभिलेखो की जाँच किया। जाँच के दौरान आरोपी पूर्व सचिव पूर्व सूचना के बावजूद उपस्थित नहीं हुए बल्कि समिति के सचिव वकालत हुसैन, आँकिक संदीप सिंह, समिति के अध्यक्ष बद्री सिंह उपस्थित रहे।

जाँच के क्रम में एडीसीओ सदर ने बताया कि धनराशि को सब्याज जमा करने हेतु पूर्व सचिव को कई नोटिस दी गई परंतु अभी तक धनराशि नहीं जमा की गयी , यदि एक सप्ताह के भीतर गबन की धनराशि दंड ब्याज समेत जमा न की गई तो दोषी कर्मचारी के विरूद्ध संबंधित थाने मे प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।

बीजपुर में  गैस सिलेंडर की किल्लत से मचा  हाहाकार, आम जनता परेशान Read More बीजपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से मचा हाहाकार, आम जनता परेशान

इसी क्रम में एडीसीओ से नगवाँ विकास खंड की बीपैक्स मे प्रथम और द्वितीय चरण की चयनित बी-पैक्स मे पार्किंग धनराशि का भी शाखा प्रबंधक और सचिवों के साथ परीक्षण किया।एडीसीओ ने शाखा प्रबंधक और सभी सचिवो को पार्किंग एकाउंट के परीक्षण व निस्तारण के निमित्त शुक्रवार को विकास भवन स्थित सहकारिता कार्यालय मे बैठक मे प्रतिभाग करने के भी निर्देश दिए।इस अवसर पर शाखा प्रबंधक हुकुम सिंह , सचिव अंतिमा भारती, उदय शंकर, वकालत हुसैन, संदीप सिंह, अमीन ऋषि सिंह आदि मौजूद रहे।

पुलिस कमिश्नर  से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब Read More पुलिस कमिश्नर  से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें