जिला सहकारिता मुख्यालय पर पार्किग एकाउंट के परीक्षण व समाधानीकरण हेतु बैठक संपन्न, दिये संबंधितों को निर्देश

बीपैक्स मे वित्तीय व्यवस्था की सम्यक व निरंतर निगरानी आवश्यक: विवेक गुप्ता

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

जनपद सोनभद्र की पार्किंग अकाउंट वाली सहकारी समितियों मे पार्किग की धनराशि के परीक्षण और समाधानीकरण के संबंध मे शुक्रवार को विकास भवन स्थित सहकारिता मुख्यालय मे एक बैठक संपन्न हुई। 

IMG-20260327-WA0083

आकाशीय बिजली का कहर: संग्राम उर्फ नेता यादव की मौत, बेटा गंभीर, दो गायों की भी मृत्यु Read More आकाशीय बिजली का कहर: संग्राम उर्फ नेता यादव की मौत, बेटा गंभीर, दो गायों की भी मृत्यु

बैठक में आयुक्त एवं निबंधक कार्यालय लखनऊ की राज्य अनुश्रवण ईकाई के टीम सदस्य विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि ईपैक्स के पाँचो इंडीकेटर पर बीपैक्स सचिवो को विशेष ध्यान देना चाहिए।बीपैक्स मे वित्तीय व्यवस्था की सम्यक और निरंतर निगरानी आवश्यक है।नियमित रूप से डेओपन और डेइंड न करने पर अज्ञानता और लापरवाही के कारण अक्सर वित्तीय अनियमिततायें होने की संभावना बनी रहती है।

धर्म परिवर्तन के दबाव पर किशोरी ने की आत्महत्या Read More धर्म परिवर्तन के दबाव पर किशोरी ने की आत्महत्या

जिसके क्रम में सहायक आयुक्त सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सभी सचिव व अधिकारी मनोयोग से विवेक गुप्ता की सलाहों पर अमल करें ।उन्होने आगे कहा कि सभी सचिवों को फीडिंग में कोई संदेह या समस्या उत्पन्न हो तो संबंधित एडीओ एडीसीओ तथा जनपदीय कार्यालय को अवगत करायें।

मऊआइमा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च Read More मऊआइमा में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

बैठक के दौरान सचिव/ महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक राजकुमार यादव ने समस्त को निर्देशित किया कि दो दिन के भीतर जनपद की प्रथम व द्वितीय चरण की शत् प्रतिशत बीपैक्स को डीडीई कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य रूप से एडीसीओ सदर अवधेश सिंह, एडीसीओ बैंकिग डॉक्टर सुरेश कुमार, एडीसीओ दुद्धी अजय कुमार, उप महाप्रबंधक मंजूषा ,सत्यप्रकाश, एडीओ अखिलेश कुमार, संतेश राय, मनोज कुमार, अनिल शर्मा, शाखा प्रबंधक प्रमोद राय, अरविंद कुमार,रामगोविंद, हुकुम सिंह, शशिकांत आदि उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार