यूपी-112 सेवा को मिली मजबूती, चार नई पीआरवी वाहनो को एसपी ने दिखाई हरी झंडी

नई पीआरवी वाहनों को ज्ञानपुर, औराई, भदोही व सुरियावां थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही: जनपद में आपातकालीन पुलिस सेवा को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को चार नई पुलिस रिस्पॉन्स व्हीकल (पीआरवी) को हरी झंडी दिखाकर संबंधित थानों के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सरपतहां से इन वाहनों को रवाना करते हुए कहा कि इससे पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।
 
नई पीआरवी वाहनों को ज्ञानपुर, औराई, भदोही व सुरियावां थाना क्षेत्रों में तैनात किया गया है। इनकी मदद से आपातकालीन कॉल पर पुलिस की पहुंच तेज होगी, जिससे अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यूपी-112 सेवा पहले से ही जनता के लिए एक मजबूत सहारा है और इन नए वाहनों के जुड़ने से यह सेवा और अधिक प्रभावी व तेज बनेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वाहनों का उपयोग पूरी जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि हर जरूरतमंद को समय पर सहायता मिल सके।
 
इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक, परिवहन शाखा प्रभारी, डायल-112 प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। भदोही पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जन सुरक्षा के लिए ऐसे प्रयास लगातार जारी रहेंगे, जिससे अपराध पर अंकुश लगाने में मदद
 
 

About The Author

Post Comments

Comments