शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3 सड़कों को मिली स्वीकृतिः 3.83 करोड़ की लागत से होगा निर्माण, आवागमन सुगम होगा
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लाक के तीन सड़कों को वित्तीय स्वीकृति शासन से मिल गई है।
सिद्धार्थनगर | शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी ब्लाक के तीन सड़कों को वित्तीय स्वीकृति शासन से मिल गई है। तीनों सड़कों के बनने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के प्रयास से 383 लाख रुपए की लागत से यह तीनों सड़कें बनेंगी।
बढ़नी ब्लाक में स्थित 600 मीटर लंबी भारत-नेपाल सीमा से बाबा असरथदास समाधि स्थल तक सम्पर्क मार्ग का निर्माण कार्य 54.17 लाख रुपए से होगा।2.300 किमी लंबे ढ़ेकहरी बुजुर्ग से ढ़ेकहरी खुर्द संपर्क मार्ग का मिसिंग लिंक का निर्माण कार्य 205.23 लाख रुपए से होगा।इसी तरह 1.200 किमी लंबे बसहिया समय माता स्थल तक सड़क का निर्माण कार्य 123.70 लाख रुपए से होगा।इन तीनों सड़कों के बनने से क्षेत्रीय लोगों को काफी सुविधा होगी। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि यह सड़कें क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव हैं। इनसे गांव का संपर्क बेहतर होगा। आम जनमानस को राहत मिलेगी और क्षेत्र की तरक्की को नई गति प्राप्त होगी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस महत्वपूर्ण कार्य को स्वीकृति दी।


Comments