डायट परिसर में नव निर्मित बीएसए कार्यालय का डीएम व सीडीओ ने किया उद्घाटन

रामनवमी पर शिक्षा व्यवस्था को मिली नई सौगात

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रामनवमी के शुभ अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में नव निर्मित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी बद्रीनाथ नाथ सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। उद्घाटन के पश्चात दोनों अधिकारियों द्वारा कार्यालय में औपचारिक प्रवेश भी किया गया।

IMG-20260327-WA0087

कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 पशु तस्कर गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 03 पशु तस्कर गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय के सभी कक्षों का गहनता से निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य में शेष रह गए अधूरे कार्यों को तत्काल पूर्ण कराने हेतु कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी नए शैक्षिक सत्र से कार्यालय का संचालन व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिक्षा संबंधी कार्यों में और अधिक गति एवं गुणवत्ता लाई जा सके।

ख़जनी में भट्ठा मालिकों की मनमानी से ‘मौत का रास्ता’ बना कटघर-बिगही मार्ग, कीचड़ में फिसलकर कई घायल Read More ख़जनी में भट्ठा मालिकों की मनमानी से ‘मौत का रास्ता’ बना कटघर-बिगही मार्ग, कीचड़ में फिसलकर कई घायल

IMG-20260327-WA0084

सुनार ने लूट की फर्जी कहानी बनाकर महबूबा को इंप्रेस करना चाहा, पुलिस ने खोली पोल  Read More सुनार ने लूट की फर्जी कहानी बनाकर महबूबा को इंप्रेस करना चाहा, पुलिस ने खोली पोल 

कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी हेमन्त सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला परियोजना अधिकारी विनीत सिंह , जनपद के अन्य अधिकारी वविकास खंडों के सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी, डी.सी. शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कार्यालय स्टाफ कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें