सरयू में नहाने गया 14 वर्षीय अमन लापता, गहरे पानी में डूबने की आशंका; रातभर चला रेस्क्यू, SDRF टीम खोज में जुटी

ग़ोला क्षेत्र सरयू नदो में शव कोज में जुटी एसडीआरएफ टीम

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/ ब्रिजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील)

ग़ोला /गोरखपुर। जनपद के गोला थाना क्षेत्र स्थित देवई पीज़पर गांव में मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां सरयू नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर अमन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों के अनुसार, अमन मंगलवार शाम तक घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार में चिंता और बेचैनी बढ़ती चली गई। देर रात तक तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो मामला गंभीर हो गया।

जानकारी के मुताबिक, अमन अपने कुछ दोस्तों के साथ मंगलवार शाम करीब चार बजे सरयू नदी की ओर गया था। शुरुआत में साथियों ने घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन परिजनों की सख्ती के बाद उन्होंने बताया कि सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी अमन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। घबराए बच्चे बिना किसी को बताए मौके से भाग निकले।

IMG_20260325_121247

सोते समय महिला की हत्या, पति फरार Read More सोते समय महिला की हत्या, पति फरार

साथियों की निशानदेही पर जब परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे, तो वहां अमन के कपड़े मिले, जिससे डूबने की आशंका और प्रबल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोला थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया।

पारिवारिक रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे पर तेज़ाब फेंका Read More पारिवारिक रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने दूसरे पर तेज़ाब फेंका

रातभर पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने टॉर्च और स्थानीय संसाधनों की मदद से नदी में खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और तेज धारा के कारण अभियान में काफी दिक्कतें आईं। बुधवार सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया। एसडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो आधुनिक उपकरणों के साथ नदी में सघन तलाश कर रही है।

पीडब्ल्यूडी निर्माण  में घटिया सामग्री से बनाई जा रही है सड़क, लोगो में आक्रोश Read More पीडब्ल्यूडी निर्माण  में घटिया सामग्री से बनाई जा रही है सड़क, लोगो में आक्रोश

अमन एक निजी विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। उसके परिवार में बड़ा भाई अंश है, जबकि पिता विदेश में रहकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीण भी गमगीन हैं।

समाचार लिखे जाने तक अमन का कोई पता नहीं चल सका था। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार खोज अभियान में जुटी हुई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी के किनारे सतर्कता बरतें और बच्चों को अकेले न जाने दें।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार