चेयरमैन व पूर्व चेयरमैन पुत्र के बीच हुआ विवाद, केस दर्ज

शोहरतगढ़  नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल व उनके पति रवि अग्रवाल के खिलाफ अमर्यादित व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पूर्व चेयरमैन बबीता कसौधन के पुत्र सौरभ गुप्ता ने फेसबुक शान ए शोहरतगढ़ पर पोस्ट कर दिया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

सिद्धार्थनगर | शोहरतगढ़  नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल व उनके पति रवि अग्रवाल के खिलाफ अमर्यादित व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए पूर्व चेयरमैन बबीता कसौधन के पुत्र सौरभ गुप्ता ने फेसबुक शान ए शोहरतगढ़ पर पोस्ट कर दिया।इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल सोमवार की सायंकाल अपने घर के सामने खड़ी थी कि इसी दौरान सौरभ गुप्ता अपने आवास पर जा रहे थे।दोनों पक्षों का आवास आमने-सामने हैं।उमा अग्रवाल ने सौरभ से कहा कि इतनी शर्मनाक व अश्लील भाषा पोस्ट करते हुए पर शर्म नहीं आ रही है।एक महिला के ऊपर कीचड़ उछाल रहे हो।इतना कहते ही सौरभ गुप्ता आग बबूला हो गये और  हाथापाई होने लगा इतने में वहां दोनों पक्ष के लोग व मोहल्लावासी इकठ्ठा हो गये।
 
थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह  पुलिस जवानों साथ  मौके पर पहुंच मामले को शांत कराया।अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने सौरभ गुप्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे खिलाफ यह पहली बार पोस्ट नहीं किया गया हैं आए दिन सौरभ गुप्ता मेरे व मेरे पति रवि अग्रवाल के खिलाफ अमर्यादित व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए फेसबुक पर पोस्ट करते रहते हैं और आए  दिन धमकी देते रहते हैं ।इसी बात को लेकर कल शिकायत की तो मेरे खिलाफ उग्र हो गये और हाथापाई करने लगे।
 
इस मामले में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर  दोनों पक्ष के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कर  विधिक   कार्रवाई के लिए  जांच की जा रही  है।

About The Author

Post Comments

Comments