उच्च प्राथमिक विद्यालय मोढ़ के प्रधानाध्यापक श्री गुलाबधर के सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई मोढ़ ,सुरियावां

इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। एसआरजी विनय शंकर पांडेय ने भी प्रधानाध्यापक के कार्यों की प्रशंसा की। समस्त एआरपी ने अपने भाव एवम विचार प्रकट किए।

Abhinav Shukla Picture
Published On

भदोही उच्च प्राथमिक विद्यालय मोढ़ के प्रधानाध्यापक श्री गुलाबधर के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विद्यालय परिसर में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी दीर्घकालीन सेवाओं को सराहा और उन्हें भावभीनी विदाई दी। 
 
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी यशवंत सिंह ने अपने संबोधन में श्री गुलाबधर के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की प्रशंसा की। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने अनेक शैक्षिक एवं सहशैक्षिक उपलब्धियाँ प्राप्त कीं।
 
इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। एसआरजी विनय शंकर पांडेय ने भी प्रधानाध्यापक के कार्यों की प्रशंसा की। समस्त एआरपी ने अपने भाव एवम विचार प्रकट किए। इसके बाद अपने विदाई संबोधन में श्री गुलाबधर ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा विद्यार्थियों को सदैव आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
 
कार्यक्रम का संचालन अखिलेश कुमार एवं राजेश कुमार गौतम द्वारा किया गया तथा विद्यालय स्टाफ में राजपति मौर्य को गुलाबधर सर द्वारा विद्यालय का प्रभार सौंपा गया, इस दौरान विद्यालय के रामलाल यादव,गंगा प्रसाद, ओम प्रकाश मिश्र, भरत पटेल, सुभाष जैसवार, वेद प्रकाश रघुवंशी , सुभाष पाल, बंशराज मौर्य,साथ काफी संख्या  अध्यापक में उपस्थित र

About The Author

Post Comments

Comments