भैया- बहनों को वितरित किया गया वार्षिक परीक्षा फल

Ambedkarnagar Swatantra Prabhat Picture
Published On

अंबेडकरनगर।

राम हरख सरस्वती शिशु विद्या मंदिर लोहिया नगर शहजादपुर अकबरपुर अंबेडकर नगर आज दिनांक 31 मार्च दिन मंगलवार को वार्षिक परीक्षा फल वितरित किया गया इसका शुभारंभ रिटायर्ड कर्नल रविंद्र कुमार विश्वकर्मा मैं मां सरस्वती के चरणों मे दीपार्चन एवं पुष्पार्चन से किया तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवप्रसाद मिश्र ने आए हुए अतिथियों का परिचय कराया।

इस परीक्षा में बहन परी मोदनवाल पूर्व प्राथमिक बहन आर्या उपाध्याय प्राथमिक बहन पंखुड़ी सोनी जूनियर में विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय का नाम रोशन करने में आराध्या उपाध्याय सुभी शुक्ला जानकी शर्मा अंशु यादव शौर्यवीर चौरसिया अंकुश पाण्डेय आयुष गुप्ता प्राची सोनी शीतल शर्मा अंशिका गुप्ता रही। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आए हुए अतिथियों का आभार ज्ञापन किया।

Post Comments

Comments