ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सीज

पुलिस के कार्रवाई से तस्करों के छूटे पसीने, हड़कंप

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

ओबरा/ सोनभद्र-

 जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ओबरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सवा किलो के करीब अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के अनुसार ओबरा थाना पुलिस की टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रमोद कुमार प्रजापति पुत्र नागेश्वर प्रजापति (निवासी खैरटिया, थाना ओबरा) को घेराबंदी कर पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की कुल 1 किलो 100 ग्राम। वाहन तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल (नंबर UP64 AY 8602) पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध थाना ओबरा में मु0अ0सं0 46/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया है।

मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं Read More मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त बाइक को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से शामिल रहे। उ0नि0 विनोद कुमार यादव (थाना ओबरा) हे0का0 नीरज राय (थाना ओबरा) का0 धर्मेन्द्र खरवार (थाना ओबरा)म0का0 पूनम खरवार (थाना ओबरा) पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि नशा माफियाओं के खिलाफ यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

फाफामऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस द्वितीय विद्युत शवदाह गृह का लोकार्पण Read More फाफामऊ में आधुनिक सुविधाओं से लैस द्वितीय विद्युत शवदाह गृह का लोकार्पण

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें