खजनी में दिल दहला देने वाली वारदात: पति ने फावड़े से पत्नी की की हत्या, खुद की पुलिस को दी सूचना

परिवार में मचा कोहराम, बच्चे रो-रोकर हुए बेबस, आरोपी पुलिस हिरासत में

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

ब्युरो कार्यालय गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा डोडो से जुड़े गांव धाधुपर, अड़रिया टोला में मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि एक ऐसी क्रूर घटना घटी जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 40 वर्षीय अशोक निषाद ने कथित तौर पर अपने ही 35 वर्षीय पत्नी नीलम निषाद की फावड़े से निर्मम हमला कर हत्या कर दी। वार इतना भयंकर था कि नीलम मौके पर ही दम तोड़ गईं।

विवाद छोटी बात से भड़का, गुस्से में उठाया फावड़ा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर जी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया जा रहा Read More भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर जी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया जा रहा

जानकारी के अनुसार, आरोपी अशोक निषाद पुत्र तूफानी निषाद को रात में पत्नी नीलम से किसी तुच्छ बात पर झगड़ा हो गया। बात कहासुनी तक पहुंची और गुस्से का पारा चढ़ते-चढ़ते अशोक ने पास पड़े फावड़े को हथियार बना लिया। एक के बाद एक घातक वार किए गए, जिससे नीलम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगता है कि हमला बेहद क्रूर और जानलेवा था।

कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध डायवर्जन करने वाले गिरोह की करोड़ों की संपत्ति कुर्क Read More कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध डायवर्जन करने वाले गिरोह की करोड़ों की संपत्ति कुर्क


आरोपी ने खुद की पुलिस को सूचना दीहत्या के बाद अशोक ने भागने के बजाय खुद  पुलिस बुलाया

एनएसएस पर्यावरण जागरूकता शिविर: के.के.पी.जी. कॉलेज ने आयोजित किया पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम Read More एनएसएस पर्यावरण जागरूकता शिविर: के.के.पी.जी. कॉलेज ने आयोजित किया पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम


सूचना मिलते ही खजनी थानाध्यक्ष जयंत सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में कारण अस्पष्ट, पारिवारिक विवाद की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या का सटीक कारण अभी सामने नहीं आया है। आरोपी के भाई भगेलू ने बताया कि रात में पति-पत्नी के बीच सामान्य कहासुनी हुई थी, जो अचानक हिंसक रूप ले ली। ग्रामीणों का कहना है कि दंपति के बीच पहले भी छोटे-मोटे विवाद होते रहते थे, लेकिन किसी को उम्मीद नहीं थी कि यह इतना खतरनाक मोड़ ले लेगा। पुलिस अब गहन छानबीन में जुटी है और पारिवारिक पृष्ठभूमि, पुराने विवादों तथा संभावित अन्य कारणों की जांच कर रही है।

बच्चों पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

इस क्रूर हत्या ने परिवार को पूरी तरह तबाह कर दिया है। नीलम अपने पीछे 15 वर्षीय बेटा सूरज और 12 वर्षीय बेटी सृष्टि को अकेला छोड़ गई हैं। दोनों बच्चे रो-रोकर बुरा हाल हैं। गांव में चारों ओर मातम का माहौल है और लोग इस घटना से सदमे में हैं।
पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आरोपी से गहन पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर ही हत्या के असली कारणों का खुलासा होगा।

 फिलहाल अशोक निषाद को हिरासत में रखकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें