ओबरा में तेज रफ्तार टोयोटा का तांडव, बाल-बाल बची बाइक सवार की जान

स्थानीय लोगों में आक्रोश, चेंकिग अभियान तेज करने की मांग

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

ओबरा /सोनभद्र-

 जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैस गोदाम इलाके में कलश होटल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित टोयोटा फॉर्च्यूनर ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि बाइक सवार ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, वरना परिणाम बेहद भयावह हो सकते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की फॉर्च्यूनर ने सामने से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार को एक युवती चला रही थी और उसके साथ एक युवक भी सवार था। बाइक सवार ने फुर्ती दिखाते हुए छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के तुरंत बाद कार सवार युवक और युवती वाहन छोड़कर या स्थिति का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले।

रंगभरी एकादशी महापर्व पर शिवद्वार मन्दिर में हुआ अद्भुद भस्म आरती Read More रंगभरी एकादशी महापर्व पर शिवद्वार मन्दिर में हुआ अद्भुद भस्म आरती

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में शामिल लग्जरी कार किसी बड़े रसूखदार व्यापारी की है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह हादसा ओबरा थाने से महज कुछ ही दूरी पर हुआ। रिहायशी और भीड़भाड़ वाले इलाके में इस कदर लापरवाही से गाड़ी चलाने को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों (बाइक और फॉर्च्यूनर) को अपने कब्जे में ले लिया है।

बलिया में शादी समारोह में खूनी हमला: बारात में आए युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन नामजद Read More बलिया में शादी समारोह में खूनी हमला: बारात में आए युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन नामजद

पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।यह घटना एक बार फिर शहर के रिहायशी इलाकों में बेलगाम दौड़ते वाहनों पर सवालिया निशान खड़ा करती है।क्या रसूख के दम पर यातायात नियमों को ताक पर रखना आम हो गया है।भीड़भाड़ वाले गैस गोदाम इलाके में भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर अंकुश क्यों नहीं लगाया जा रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे रसूखदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई मासूम इन रफ्तार के शौकीनों की भेंट न चढ़ जाए।

कानपुर में छात्र की मौत के बाद पीएसआईटी कॉलेज में जमकर बवाल Read More कानपुर में छात्र की मौत के बाद पीएसआईटी कॉलेज में जमकर बवाल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें