घोरावल की साइबर टीम की त्वरित कार्यवाही से मिला, आवेदक की फ्रॉड हुई धनराशि

आवेदक ने की साइबर टीम की प्रशंसा, साइबर से जुड़ी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने की अपील

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

घोरावल थाना क्षेत्र निवासी सर्वदेव सिंह पुत्र बसावन सिंह के डेबिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 01.03.2026 को बैंक ऑफ इंडिया के रॉबर्ट्सगंज स्थित एटीएम से ₹40,000/- की धनराशि अवैध रूप से निकाल ली गयी।उक्त संबंध में आवेदक द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल बृजेश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना घोरावल की साइबर टीम द्वारा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर संबंधित बैंक से ई-मेल के माध्यम से आवश्यक सूचना प्राप्त की गई। तत्पश्चात निकासी करने वाले व्यक्ति की पहचान सुनिश्चित कर दिनांक 02.03.2026 को आवेदक की कुल धनराशि ₹40,000/- सफलतापूर्वक वापस करायी गयी । आवेदक द्वारा सोनभद्र पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए थाना घोरावल की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।

बस्ती में टीईटी अनिवार्यता के सवाल को लेकर शिक्षकों का आन्दोलन जारी Read More बस्ती में टीईटी अनिवार्यता के सवाल को लेकर शिक्षकों का आन्दोलन जारी

धनराशि वापस कराने वाली टीम में मुख्य रूप से बृजेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक घोरावल , का0 योगेश मिश्र, साइबर हेल्प डेस्क घोरावल , का0 नितिश राज, साइबर हेल्प डेस्क घोरावल शामिल रहे। साइबर अपराध संबंधी घटना की शिकायत हेतु तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा https://www.cybercrime.gov.in पर स्वयं या नजदीकी थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराएं।

बाजार शुक्ल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 24 घंटा के अंदर किया हत्या का खुलासा  Read More बाजार शुक्ल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 24 घंटा के अंदर किया हत्या का खुलासा 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें