फ्लावर वैली स्कूल में धूमधाम से मनाई गई होली

सभी ने आपसी भाईचारे, सद्भाव और प्रेम का संदेश देते हुए त्योहार को पारंपरिक अंदाज में मनाया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज-  क्षेत्र के मडौका स्थित फ्लावर वैली स्कूल में सोमवार को होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगों की खुशबू और आपसी प्रेम-सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं स्टाफ ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सभी ने आपसी भाईचारे, सद्भाव और प्रेम का संदेश देते हुए त्योहार को पारंपरिक अंदाज में मनाया।
 
विद्यालय की प्रिंसिपल सुषमा चौबे ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली आपसी मतभेद भुलाकर एकता और प्रेम का संदेश देने का पर्व है।इस अवसर पर शिक्षकों में अमरदीप यादव, नीतेश यादव, अनुराग मिश्रा, प्रीति तिवारी, शिल्पा कुशवाहा, वैष्णवी वेश्य, संगीता, तनीषा, सोनिया शर्मा और आरती यादव सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार का आनंद लिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें