नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
खबर का हुआ असर 17 माह बाद गांव चिट्टियां रहमत अली को मिली पक्की सड़क निर्माण जारी
देश की आजादी से लेकर अब तक पक्की सड़क से नहीं जोड़ा गया था
बरेली/ विकासखंड भदपुरा के तीन ऐसे गांव हैं जिन्हें देश की आजादी के बाद आज तक पक्की सड़क का लाभ नहीं दिया गया था जिसके चलते 18 सितंबर 2024 को स्वतंत्र प्रभात अखबार ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशन किया गया जिसमें विकासखंड के तीन ऐसे गांव जिम देश की आजादी से लेकर अब तक पक्की सड़क से नहीं जोड़ा गया था।
जिसमें ग्राम पंचायत बिजासन का गांव चिट्टियां रहमत अली इसी विकासखंड की ग्राम पंचायत बिहारीपुर पीतम राम का गांव मलूकपुर है ग्राम पंचायत माधौपुर का गांव जगतपुर यह तीन ऐसे गांव हैं जिन्हें देश की आजादी के बाद आज तक पक्की सड़क का लाभ प्राप्त नहीं हुआ था इस खबर को स्वतंत्र प्रभात अखबार ने 17 माह पूर्व 18 सितंबर 2026 को इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशन किया।

इसके बाद प्रशासन ब शासन की कुंभकर्णी नींद टूटी और सर्वे करने के बाद अब बिजासन के गांव चिट्टियां रहमत अली को लोक निर्माण विभाग से पक्की सड़क का निर्माण होना प्रारंभ हो गया है सबसे उत्तम बात तो यह रही चिट्टियां रहमत अली में पूरी बस्ती यादव समाज की है परंतु चार बार सपा की सरकार रहने के बाद भी गांव वालों को पक्की सड़क का लाभ नहीं मिला ।
जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदपुरा के एक गांव को सड़क देने का कार्य किया है इसको लेकर ग्रामीण गदगद है लोगों ने स्वतंत्र प्रभात अखबार को बधाई देते हुए कहा मीडिया के माध्यम से हमारे गांव को भी पक्का रास्ता मिल गया इसके लिए बधाई हो।
स्वतंत्र प्रभात breaking news bareilly Uttar Pradesh infrastructure Bareilly News Update Bhadanpura Development News Chittiyan Rahmat Ali Road PWD Road Construction Rural Road Development UP 17 Months After Impact Media Effect News Badaun Bareilly Region Gram Panchayat Bijasan Malookpur Village Update Jagatpur Road News Yogi Adityanath Development Government Scheme Impact Village Connectivity Project Rural Development Story स्वतंत्र प्रभात असर UP Pakkī Sadak Nirman

Comments