7 मार्च को होने वाली पं धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा स्थगित-डां उदय प्रताप सिंह

नव रात्रि उपरांत हनुमंत कथा की आगामी तिथि घोषित किए जाएंगे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी। प्रयाग उत्थान समिति के द्वारा 7 मार्च को प्रस्तावित बाबा बागेश्वर धाम धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी की विशाल हनुमंत कथा स्थगित किया गया समिति के अध्यक्ष डाक्टर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि 7 मार्च को परेड ग्राउंड में बाबा बागेश्वर धाम पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी की विशाल हनुमंत कथा में लाखों की संख्या में भक्तजनों के एकत्रीकरण अनुमानित होने के कारण चल रहे उत्तर प्रदेश बोर्ड की इंटर एवं हाई स्कूल की परीक्षा प्रभावित होता जिससे बोर्ड की परीक्षा दे रहे छात्रों को असुविधा उत्पन्न होती इसलिए बोर्ड के परिक्षार्थियों के हित को ध्यान रखते हुए समिति ने 7 मार्च को परेड ग्राउंड में होने वाली विशाल हनुमंत कथा को स्थगित करनें का फैसला किया है।

आगे जानकारी देते हुए समिति के उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बताया कि हनुमंत कथा सिर्फ स्थगित किया गया है निरस्त नहीं किया गया और नव संवत्सर वर्ष‌‌ २०८३  नव रात्रि के उपरांत आगामी तिथि घोषित किया जाएगा और जिन महिलाओं ने कथा के निमित्त होने वाली मंगल कलश यात्रा में रजिस्ट्रेशन करा लिया है उनका रजिस्ट्रेशन सुरक्षित कर लिया गया है उन्हें किसी भी प्रकार से परेशान होने की आवश्यकता नहीं है जो कथा की आगामी तिथि घोषित होते ही स्वयं  प्रकिया में आ जाएगी

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें