एसआरकेडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली उत्सव 

प्रयागराज के नैनी स्थित एसआरकेडी पब्लिक स्कूल में होली उत्सव धूमधाम से मनाया गया। होलिका दहन, रंगोत्सव, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से विद्यालय परिसर में दिखा उत्साह

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी प्रयागराज। एस आर केडी पब्लिक स्कूल, डांडी बाजार में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन की उपस्थिति में होलिका दहन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से होलिका दहन के साथ हुई,जिसमें सभी ने सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना की। इसके बाद रंगों का उत्सव शुरू हुआ, जहां बच्चों ने शिक्षकों और अभिभावकों के साथ मिलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
 
उत्सव के दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रंग-बिरंगे माहौल में सभी ने मिलकर नृत्य किया और होली गीतों पर जमकर मस्ती की।कार्यक्रम का सफल संचालन को ऑर्डिनेटर शिल्पा हीरा ने किया। साथ ही अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी सफल एवं यादगार बना दिया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें