नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पारिवारिक विवाद में दो भाइयों में मारपीट दोनों का सिर फूटा
रायबरेली के लालगंज क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट। दोनों घायल, सीएचसी में उपचार के बाद थाने में हुआ समझौता
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पांडेपुर मजरे विशुनखेड़ा गांव में शनिवार देर रात पारिवारिक विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर हमला किया। दोनों के सिर फट गए।घायल भाइयों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और शिकायती पत्र दिया।सीताराम ने आरोप लगाया कि वह पानी लगाकर खेत से लौट रहे थे।
तभी उनके भाई रामकुमार ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। दूसरे पक्ष के रामकुमार ने कहा कि परिवार में पुराना विवाद चल रहा है। शनिवार रात करीब 10 बजे सीताराम ने उनके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे। आपसी बातचीत के बाद समझौता हो गया। दोनों ने सुलह कर ली।

Comments