नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
बर्डपुर मंडी का बरामदा गिरकर ध्वस्त
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु के कस्बा बर्डपुर मंडी में लगभग 12 वर्ष पहले बना कमरों का बरामदा शनिवार की देर रात गिरकर ध्वस्त हो गया । बताया जाता है कि कस्बा बर्डपुर के रामलीला मैदान में लगभग बारह वर्ष पहले बना मंडी के नाम से दस कमरों के दुकान का बरामदा शनिवार देर रात गिर गया ।
दुकानों में कुछ लोग डीजे का गोदाम बना कर रखे थे । हालांकि कोई हादसा नहीं हुआ लेकिन बरामदे में रखा डीजे व जनरेटर के सामान का क्षति हुआ है।

Comments