नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर बंजरिया मैं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
बरेली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर बंजरिया में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित। छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत कर सम्मान प्राप्त किया
बरेली/रिठौरा। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर बंजरिया में शनिवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने विशेष विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई।मुख्य अतिथि मनोज कुमार वरिष्ठ प्रवक्ता डाइट फरीदपुर विशिष्ट अतिथि देवेंद्र कुमार जिला विज्ञान समन्वयक , कार्यक्रम की अध्यक्षता एआरपी विवेक सक्सेना ने की सभी अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।
प्रधानाचार्य डॉ विनय कुमार ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने छात्र -छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा आज का युग वैज्ञानिक युग है, विकसित भारत में विज्ञान का विशेष योगदान रहेगा।आज के बच्चे ही कल वैज्ञानिक बनकर देश सेवा करेंगे।जिला समन्वयक ने डाॅ सीबी रमन के जीवन चरित्र से छात्र -छात्राओं को रूबरू करवाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षिका शिवानी मनोचा ने किया। विभिन्न माडलों को प्रस्तुत किया गया।
जिसमें मौलिक शोध को प्रथम स्थान मिला। छात -छात्रा पीहू सिंह,अनम बी,इनाया, सोफिया, कामिनी,इरम, दिव्यांशी को उनके उत्कृष्ट माडलों के लिए सम्मानित किया गया।इस दौरान एआरपी सौरभ शुक्ला, मधुरेश दीक्षित,, राममोहन तिवारी, नम्रता, एकता खन्ना, गुंजन सिंह, क्रांति, विवेक प्रियदर्शी, डॉ जयेंद्र पाल सिंह, डॉ शिखा अग्रवाल, अरविंद चौधरी, रश्मि शाह, रामप्रकाश शर्मा,शेर सिंह,जवाहर सिंह,नीतू सिंह,नज़ली परबीन सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।
National Science Day Celebration बरेली शिक्षा समाचार Bareilly School News विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम Science Exhibition Event राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवरपुर बंजरिया Government School Bareilly छात्र वैज्ञानिक मॉडल Student Science Projects सीवी रमन प्रेरणा CV Raman Inspiration डाइट फरीदपुर सहभागिता DIET Faridpur Update रिठौरा शिक्षा गतिविधि Uttar Pradesh Education News

Comments