19वां दिव्यांगजन स्वाभिमान सम्मान सामूहिक विवाह समारोह संपन्न

प्रयागराज के नैनी में 19वां दिव्यांगजन स्वाभिमान सम्मान सामूहिक विवाह समारोह संपन्न। समाजसेवी अनंत कुमार चौधरी को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज- में 19वां दिव्यांगजन स्वाभिमान सम्मान सामूहिक विवाह समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा द्वारा दिव्यांगजनों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी अनंत कुमार चौधरी को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही। समारोह के सफल आयोजन पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की।सम्मान प्राप्त करने के उपरांत समाजसेवी अनंत कुमार चौधरी ने आयोजकों और उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया तथा भविष्य में भी दिव्यांगजनों के हित में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें