Haryana: हरियाणा में इन बेटियों को मिलेंगे 2.5 लाख रुपये, सरकार ने किया ऐलान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा पुलिस विभाग ने अपने जवानों के कल्याण के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। एक अप्रैल से पुलिसकर्मियों की बेटी की शादी पर 2.5 लाख रुपये की शगुन राशि दी जाएगी। यह योजना आईपीएस अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल रैंक तक सभी कर्मचारियों पर लागू होगी। इस घोषणा की जानकारी पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल  ने पंचकूला स्थित ईआरएसएस ऑडिटोरियम में आयोजित बी-लेवल कल्याण गोष्ठी में दी।

डीजीपी ने बताया कि इस पहल को मुख्यमंत्री नायब सैनी की मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने भविष्य में शगुन राशि को बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक करने की भी घोषणा की। इस योजना का लाभ विशेष रूप से कांस्टेबल रैंक तक के करीब 70 हजार कर्मचारियों को मिलेगा। यह राशि हरियाणा पुलिस कल्याण कोष से प्रदान की जाएगी।

स्वास्थ्य और बीमा कवर में भी बढ़ोतरी

वर्ष 2025 में हरियाणा पुलिस के 17,985 कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए मनोरोग विशेषज्ञों के साथ भी विशेष बैठकें आयोजित की गईं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के साथ हुए अनुबंध के तहत हादसे में मृत्यु पर बीमा कवर को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है। प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में सहायता राशि 10 लाख रुपये तय की गई है।

आश्रितों को रोजगार और शहीद परिवारों को राहत

एक्स-ग्रेशिया नीति के तहत 381 आश्रितों को नौकरी दी गई है। साथ ही शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि को तीन गुना बढ़ाया गया है। हाल ही में शहीद हुए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद और पीएसआई रवि को गोष्ठी में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

ओवरटेक के चक्कर में बाइक व ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर Read More ओवरटेक के चक्कर में बाइक व ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर

कल्याण योजनाओं पर मंथन

गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। आगामी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने और मौजूदा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी आमंत्रित किए गए। विभाग का लक्ष्य है कि पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को अधिक सुरक्षित और सशक्त वातावरण प्रदान किया जाए।

प्रभु श्रीराम की बाल  लीलाओं का वर्णन Read More प्रभु श्रीराम की बाल  लीलाओं का वर्णन

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें