नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
आबादी के बीच डंप हो रहा कूड़ा, लोग परेशान258
सिद्धार्थनगर, नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 13 पंडित दीनदयाल नगर के इटवा - तुलसीपुर मार्ग के बगल नगर पंचायत के सफाई ठेकेदार गला-सड़ा कूड़ा जमा कर रहे हैं।इससे आसपास के लोग परेशान हैं। वार्ड सभासद शाहिद व वार्डवासी मोहम्मद अख्तर, हकीकुल्लाह, हामिद, लालजी चौधरी, अवधेश श्रीवास्तव और सपा जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह आदि का कहना है
कि आबादी के बीच कूड़े का ढेर लगाना चिंता का विषय है और संक्रामक रोग फैलने की आशंका है, वार्डवासियों ने शनिवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मांग की है कि इस समस्या से निजात दिलाई जाए। इस संबंध में ईओ अखिलेश दीक्षित का कहना है कि सफाई कर्मचारियों को नोटिस दे दिया गया कि आज से वहां पर कूड़ा नहीं गिराया जाएगा।
स्वतंत्र प्रभात Uttar Pradesh Local News Siddharthnagar Civic Issue बिस्कोहर नगर पंचायत Garbage Dumping Problem पंडित दीनदयाल नगर वार्ड 13 Public Health Concern इटवा तुलसीपुर मार्ग Sanitation Contractor Negligence आबादी के बीच कूड़ा Infectious Disease Risk जिलाधिकारी शिकायत पत्र Local Residents Protest शाहिद सभासद Devendra Pratap Singh SP Municipal Administration Notice EO Akhilesh Dixit Environmental Hazard Alert Urban Cleanliness Drive Community Grievance Update

Comments