थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा के नेतृत्व में थाना दिवस संपन्न

16 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

शुकुल बाजार। थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस का आयोजन थाना अध्यक्ष विवेक वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए।थाना दिवस में कुल 16 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 12 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित तथा 4 शिकायतें पुलिस विभाग से जुड़ी रहीं। पुलिस से संबंधित एक प्रकरण का मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण कर दिया गया, जिससे फरियादी ने संतोष व्यक्त किया।
 
शेष शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों का गठन किया गया है। गठित टीमें मौके पर जाकर जांच कर निर्धारित समयावधि में शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करेंगी।इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक संतराम, राजस्व निरीक्षक अमरनाथ पांडे सहित राजस्व विभाग की टीम एवं थाना पुलिस के कर्मचारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा तथा पारदर्शिता बनाए रखते हुए न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।
 
इस दौरान थाना अध्यक्ष द्वारा फरियादियों के उठने बैठने और जलपान का उत्तम प्रबंध कराया गया फरियादियों द्वारा बताया गया कि थाना स्तर पर सक्षम अधिकारियों द्वारा सभी समस्याओं का गुणवत्ता पूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण कराया जाता है जिसके चलते जिला मुख्यालय और तहसील मुख्यालय के चक्कर लगाने से निजात मिलती है। जिससे जहां धन की बचत होती है वही समय की भी बचत होती है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें