जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत,निष्पक्ष जांच की मांग
नैनी। नैनी क्षेत्र के इंदलपुर ग्राम में जल संस्थान कर्मी इंद्रजीत भारतीया (30) की खुदकुशी के मामले में उसकी मां इन्द्रकली ने सवाल उठाया है। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बेटे की मौत की जांच अपराध शाखा पुलिस से कराने की मांग की है। मृतक आश्रित उसकी मां इन्द्रकली पत्नी स्वर्गीय हरिश्चंद्र ने जनसुनवाई पोर्टल में दर्ज कराई गई शिकायत में बेटे की हत्या किए जाने का शक जताया है।
ज्ञात हो कि 24 जनवरी 2026 की रात में इंद्रजीत भारतीया (30) पुत्र स्वर्गीय हरिश्चंद्र भारतीया का शव उसके कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला था। इंद्रजीत भारतीया जल संस्थान के इंदलपुर पानी की टंकी में तैनात रहा। उसकी मां इन्द्रकली ने बेटे की हत्या का शक जाहिर की है। और मामले में निष्पक्ष जांच व एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
uttar pradesh swatantra prabhat Suicide fir स्वतंत्र प्रभात उत्तर प्रदेश नैनी police investigation एफआईआर इंद्रजीत भारतीया Indrajeet Bhartiya Naini इंदलपुर Indalpur जल संस्थान कर्मी Water Department Employee खुदकुशी जनसुनवाई पोर्टल Grievance Portal निष्पक्ष जांच Fair Investigation पुलिस जांच परिवार की मांग Family Demand

Comments