पचपेड़वा में अवैध क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई, कई सील
शाद क्लिनिक एंड जच्चा बच्चा केंद्र, अकबरूननिशा पॉलिक्लिनिक एंड जच्चा बच्चा केंद्र, एस के हेल्थ केयर एंड जच्चा बच्चा केंद्र कोहरगड्डी और सारा फ्रैक्चर क्लिनिक पर लटका ताला; मैक्स पैथोलॉजी सेंटर को नोटिस जारी
रमेश कुमार यादव
बलरामपुर। जिलाधिकारी के आदेश और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पचपेड़वा क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई प्रतिष्ठानों को सील कर दिया। कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और स्वास्थ्य महकमे की सख्ती साफ नजर आई।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने जुड़ी कुइया स्थित क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान आवश्यक मानक और वैध दस्तावेज न मिलने पर कई क्लीनिकों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।
सील किए गए क्लीनिकों में डॉ आशमा परवीन का शाद क्लिनिक एंड जच्चा बच्चा केंद्र, डॉ राहत जहाँ का अकबरूननिशा पॉलिक्लिनिक एंड जच्चा बच्चा केंद्र, डॉ उबैदूर रहमान का एस के हेल्थ केयर एंड जच्चा बच्चा केंद्र तथा डॉ राज कुमार का सारा फ्रैक्चर क्लिनिक शामिल हैं। वहीं डॉ सुनील मिश्रा के मैक्स पैथोलॉजी सेंटर का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया है।छापेमारी के दौरान सील किए गए क्लीनिकों में भर्ती मरीजों को सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट कराया गया।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि अवैध क्लीनिकों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि “जो भी संस्थान निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”कार्रवाई में डॉ बी. पी. सिंह, डॉ अजय शुक्ला, अधीक्षक डॉ विजय कुमार एवं डॉ अरविंद कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम शामिल रही। स्वास्थ्य विभाग की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध क्लीनिक संचालकों में हड़कंप है, वहीं आम जनता ने प्रशासन की पहल का स्वागत किया है।
स्वतंत्र प्रभात balrampur news UP Health Department Pachpedwa News Illegal Clinic Action CMO Balrampur Health Department Raid Clinic Sealed UP Jacha Bacha Kendra Max Pathology Notice Medical Inspection Drive पचपेड़वा समाचार बलरामपुर स्वास्थ्य विभाग अवैध क्लीनिक सील जच्चा बच्चा केंद्र कार्रवाई उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य समाचार

Comments