बाल वटिका हेतु एजुकेटर्स का किया गया आवाहन

बरेली के भदपुरा ब्लॉक में उत्सव–2026 के तहत बाल वाटिका के लिए एजुकेटर्स का आवाहन किया गया। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, स्कूल रेडीनेस और लर्निंग कॉर्नर पर विशेषज्ञों ने विस्तार से चर्चा की।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/ विकासखंड भदपुरा मैं उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी  विजय कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। प्राथमिक विद्यालय ठिरिया बन्नो जान के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई तत्पश्चाप एआरपी डॉक्टर मधुरेश दीक्षित जी द्वारा इस कार्यक्रम के उद्देश्य और निपुण भारत के परिप्रेक्ष्य में पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। 
 
डॉ लक्ष्मीकांत शुक्ला द्वारा माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम पर प्रस्तुतीकरण किया गया। स्कूल रेडीनेस और वन्डर बॉक्स सहित लर्निंग कॉर्नर के बारे में एआरपी डॉक्टर विवेक सक्सेना द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। प्राथमिक विद्यालय सिठौरा और नवादा इमामबाद के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार द्वारा  एजुकेटर का आह्वान किया गया।
 
 कि बाल वाटिका का संचालन बेहतरीन और प्रभावपूर्ण तरीके से किया जाए जिससे 5 से 6 वर्ष के बच्चे लाभान्वित हो सके। कार्यक्रम में बाल वाटिका के निपुण छात्रों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी, नोडल शिक्षको को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्राथमिक विद्यालय बौरिया की सहायक अध्यापिका  राखी गंगवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री ओम बाबू गंगवार द्वारा विशेष रूप से सहयोग दिया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें