भीतरगांव ब्लाक मुख्यालय गेट पर कई महीनों से पानी लीकेज
घाटमपुर। कानपुर नगर जनपद का खंड विकास कार्यालय के मुख्य गेट पर जल निगम की पाइपलाइन पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त हैं,, लीकेज के कारण रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बह कर गंदी नालियों में जा रहा है,, स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लाक परिसर के ठीक मुहाने पर हों रही पानी की बरबादी की जानकारी अधिकारियों को होने के बावजूद अब तक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है,,इस तरफ जहां सरकार जल संरक्षण पर जोर दे रही है।
वहीं ब्लाक मुख्यालय के गेट पर महीनों से हो रहा यह जलभराव विभाग की लापरवाही बयां कर रही है,, इसके साथ ही भीतरगांव में सफ़ाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है,, जिससे भीतरगांव का विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर कूड़े और गंदगी की अंबार जूझ रहा है, वहीं कस्बा की गलियों एवं मुख्य बाजार में गंदा पानी फैला हुआ है प्रशासन की अनदेखी से स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात kanpur nagar news ghatampur news Bhitargaon News Water Leakage Issue Jal Nigam Pipeline Leak Block Headquarters Bhitargaon Water Wastage Uttar Pradesh Swachhta Issue Bhitargaon Bhitargaon Temple Kanpur Rural News Uttar Pradesh Civic Issue Local Administration Negligence Water Conservation Campaign

Comments